जिले के 20 स्काउट गाइड पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर के लिए पचमढ़ी रवाना

जिला प्रशिक्षण केन्द्र से स्काउट गाइड को जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने किया रवाना
महासमुंद। स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन के वित्तीय अनुदान से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन दिनांक 29 मई से 2 जून तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया है। इस शिविर में महासमुंद जिले से 20 प्रतिभागी स्काउट, गाइड, रोवर, रेजर, प्रभारी भाग ले रहे हैं। शिविर में जाने से पूर्व स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केन्द्र में सभी प्रतिभागी को शिविर के आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि पूरे जिले भर से इस शिविर में शामिल होने के लिए 20 लोगाें का चयन किया गया है। आप सौभाग्य शाली हैं, जो आपका चयन इस शिविर के लिए किया गया है। उन्हाेंने कहा कि व्यक्ति की तारीफ नहीं होती है, उनके व्यक्तित्व की तारीफ होती है, हम जिस कुर्सी पर बैठे हैं उस कुर्सी में हमारा बिहेब कैसा हो, हम कैसे अनुशासित रहें इस बात पर हमें ध्यान देना चाहिए। सीखने की कोई उमर नहीं होती, स्काउट हमें समर्पण सिखाता है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार लहरे ने स्काउट गाइड को आशीर्वचन के रूप में पचमढ़ी जाने की बघाई देते हुए कहा कि जहां आप जा रहे हैं, बहुंत ही शानदार जगह है, शिविर से व्यक्तितव विकास, मानसिक विकास और शरीर का विकास होता है। मानसिक विकास साेंचने समझने दोनो गुणाें का विकास स्काउट गाइड से जुड़ने से होता है। आप सब जाइये और हमारे जिले के उपलब्धियाें की श्रृखला में और वृद्वि हो। गाइड कमिश्नर अमी रूफस ने बच्चाें से कहा कि ये बहुंत ही सुनहरा अवसर है कि आपका चयन इस शिविर के लिए किया गया है। शिविर में आप सभी अपने प्रभारी शिक्षकाें के मार्गदर्शन में ही कार्य करेंगें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगें जिससे हमारे जिले का नाम खराब हो। स्काउट गाइड हमें अनुशासन सीखाता है, हमे ंअनुशासित रहकर ही शिविर के नियमाें का पालन करना होगा। कार्यक्रम का संचालन डीओसी गाइड लीनू चन्द्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। पचमढ़ी जाने वाले सभी स्काउट गाइड को जिला संघ के समस्त पदाधिकारियाें ने उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष गण जय पवार, आनंद साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार लहरे, जिला आयुक्त गाइड अमी रूफस, मुख्यालय आयुक्त स्काउट नंद किशोर सिन्हा, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, डीओसी गाइड लीनू चन्द्राकर, डीओसी स्काउट अवधेश विश्वकर्मा, ब्लाक सचिव लता वैष्णव, प्रभारी के रूप में पचवढ़ी जाने वाले राजकुमारी बंजारे, गगन ताेंडेकर एवं स्काउट गाइड उपस्थित थे।