करणी कृपा प्लांट के खिलाफ मशाल जुलूस
महासमुंद। करणी कृपा प्लांट बंद कराने बीते 3 साल से आंदोलनरत ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। 28 मई को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 6 बजे से विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों ने बुधवार को खैरझिटी में मशाल जुलूस निकाली। राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में मशाल जुलूस में मातृ शक्ति, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण के अलावा वेगेद्र सोनवेर, नंदकुमार साहू, छन्नूलाल साहू, रामेश्वरी कुंजलाल चेलक, राधाबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव, रमशिला पटेल, धनेश्वरी यादव, श्याम बाई ध्रुव, जमुना यदु, रमबाई ध्रुव, बनवासा यादव आदि शामिल रहे।
