तलवार से लोगों को डरा धमकाने वाला दो गिरफ्तार
महासमुंद। तलवार और चाकू लेकर लोगों डरा धमकाने वाला दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगदीशपुररोड ओवर ब्रीज के नीचे बसना वार्ड नंबर 4, निवासी आरोपी गौतम पात्रे पिता संतु पात्रे (21) तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक पास से एक नग लोहे का धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जब्त किया है। एक दूसरे मामले में मुखबीर सूचना पर रायपुर बाईपास रोड बसना के पास में वार्ड नंबर 13, टिकरापारा निवासी आशीष डडसेना पिता हेमलाल डडसेना (28) से एक नग लोहे का धारदार चाकू जब्त किया है। दोनों आरोपी को बीएनएस की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
