ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति घायल
महासमुंद। ग्राम परसकोल में तालाब से नहा कर घर जा रहे व्यक्ति को रास्ते में ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मचेवा के वार्ड 8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुखूदास कुर्रे ने बताया कि वह 1 मई को ग्राम परसकोल के तालाब में नहाने गया था। नहा कर वापस घर जा रहा था तभी आरोह पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उन्हें सामने से टक्कर मार दिया।
