विकास कार्य का पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मौहारीभाठा वार्ड 28 स्थित बंधवा तालाब के पास कांक्रीटीकरण सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होने कहा कि सीसी रोड बनने से वार्डवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी वार्डों में सुगम यातायात के लिए लगातार सीसी रोड निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। नगर वासियों की सुविधाओं के अनुसार आगामी समय में भी कार्य कराए जाएंगे। भूमिपूजन अवसर पर पार्षद विजय साव, सभापति गुलशन साहू, सभापति जय देवांगन, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, वार्डवासी नमिता ध्रुव, माया चंद्राकर, पार्वती ध्रुव, भामा आदि उपस्थित थे।