चाबी निकालने का प्रयास, जागने पर महिला को पीटा
महासमुंद। देर रात घर घुसकर महिला से मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर किया है। पुलिस को ग्राम चारभांठा निवासी खुशबाई धृतलहरे ने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 1. 30 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उनके गले की माला से आलमारी की चाबी निकालने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह जाग गई, तब अज्ञात ने रॉड या डंडे से चेहरा को मारा। चिल्लाने से उनकी लड़कियां जमीला, नीतू तथा लकेश्वरी जग गई, तब अज्ञात भाग निकला। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 115(2), 332(सी) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
