सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट

महासमुंद। सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम बानीपाली निवासी सेवानिवृत शिक्षक भोगीलाल पटेल ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे वह घर में था, तभी गांव के चंद्रशेखर नायक , राजकुमार नायक आए और हमारे द्वारा बनाए जा रहे मकान में तहसील कार्यालय में जाकर स्टे लगवाए हो कहकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की। उनके द्वारा स्टे नहीं लगाए जाने की बात कहने के बावजूद उन्होंने मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 333, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।