ओडिशा का महुआ शराब जब्त
महासमुंद। खेमड़ा सिमगांव धान मंडी तालाब के पास एक व्यक्ति से ओडिशा निर्मित महुआ शराब पुलिस ने बरामद की है। कोमाखान पुलिस ने सूचना पर वार्ड 11 डबरापारा बागबाहरा निवासी श्याम यादव (38 ) से 30 नग हिरण छाप ओडिशा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
