विवाह में शामिल होने आई भांजी की हार चोरी

महासमुंद। विवाह कार्यक्रम स्थल से एक महिला की गुलबंद हार चोरी हो गई। खल्लारी पुलिस ने मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को ग्राम मरार कसहीबाहरा निवासी प्रेमलाल साहू ने बताया कि 12-15 अप्रैल के बीच भतीजा पुष्पेंद्र कुमार साहू का विवाह कार्यक्रम था। इस दौरान उनकी भांजी होषिका साहू भी आई थी। उन्होंने सोने का गुलबंद हार को मायन के बाद उक्त जेवर आलमारी में अन्य महिलाओं के जेवरात वाले थैले में रखा था लेकिन थैले को जब खोला गया तो उसमें भांजी का सोने का गुलबंद गायब था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए), 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।