बारिश व ओलावृष्टि से फसल चौपट, मुआवजा दें: रश्मि

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि तेज हवा, बारिश और ओलों से खड़ी फसल गिर गई है। जिससे किसानों को गंभीर नुकसान हुआ है। शासन नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का काम तत्काल प्रारंभ करें।
उन्होंने कहा कि कई किसान ऋण लेकर खेती कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। बेमौसम हुए बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से आम के फल भी बर्बाद हो गए। किसानों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। अधिकारी तत्काल मौके पर जाकर किसानों की खराब हुई फसल का मुआयना करें और नुकसान की रिपोर्ट बनाकर सरकार को शीघ्र भेजें। ताकि, किसानों को मुआवजा जल्दी मिल सके।