पीने-पिलाने की सुविधा देने पर कार्रवाई

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मेमरा में झसकेतन भोई अपने घर के सामने में लोगों को शराब पीने-पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।