महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम उड़ेला में एक घर की बाड़ी से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने 25 अप्रैल को उड़ेला निवासी गणेश राम खुंटे (34) से 6 लीटर महुआ शराब जब्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।