वैन की टक्कर से बाइक सवार मृत
महासमुंद। ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मामले में तेंदूकोना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम घोघरा थाना तेंदूकोना निवासी नेमीचंद साहू (35) अपनी बाइक सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 04 सीवी 9833 से बागबाहरा से अपने गांव घोघरा वापस जा रहा था। मोंगरापाली – सराईपाली के बीच मोड़ के पास तेंदूकोना की ओर से आ रही मारूति सुजुकी ईको क्र. सीजी 04 क्यूबी 3081 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
