केवी के खिलाड़ी ने हासिल किया कांस्य पदक
महासमुंद। केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग में 24 से 26 अप्रैल तक संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के स्केटिंग के विद्यार्थियों ने विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश चंद्राकर के नेतृत्व में स्केटिंग खेल स्पर्धा में भाग लिया। जिसमें विद्यालय के छात्र आर्यन सोनी ने अंडर 17 बालक वर्ग के 500 मीटर और 1000 मीटर रेस में रजत, देवांश चंद्राकर ने अंडर 17 बालक वर्ग में 300 मीटर कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कंसल, खेल शिक्षक सोहन साहू, विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष जताया है।
