आजीविका व सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन में विभागीय समन्वय पर प्रशिक्षण कार्यशाला 30 को
दंतेवाड़ा, 28 अप्रैल 2025। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की प्रक्रिया को सुदृढ करने, मान्यता प्राप्त ग्राम सभाओं एवं उनकी समितियों को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा स्वयं सहायता समूहों को वन आधारित आजीविका, लघु वनोपज संग्रहण, भंडारण और प्रसंस्करण में विभाग के साथ दक्ष बनाने के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु भूमगादी ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सहयोग से कलेक्टर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 30 तारीख को जिला पंचायत के प्रशिक्षण कक्ष में नियत किया गया है। इस संबंध में उक्त कार्यशाला में संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को नियत तिथि एवं समय को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
