राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 29 अप्रैल को

दंतेवाड़ा, 28 अप्रैल 2025। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 29 तारीख दिन मंगलवार को समय पूर्वान्ह 3 बजे से नवीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन के डंकनी सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में समस्त राजस्व अधिकारीगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगें। इसके साथ ही संबंधितों को सूचित किया जाता है कि उक्त बैठक में एजेंडा अनुसार संपूर्ण जानकारी लैंडस्केप ए-4 साईज पेपर में माह अप्रैल 2024 की स्थिति में दो-दो सेट में 28 को दोपहर 3 बजे तक राजस्व लेखा शाखा में जमा करें।