अज्ञात वाहन की ठोकर से पति-पत्नी घायल
महासमुंद। ग्राम गढ़फुलझर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्राम पतेरापाली निवासी भानु प्रधान ने रिपोर्ट लिखाई है कि 18 अप्रैल को उनका बेटा कांतिलाल प्रधान और बहू मीनाक्षी प्रधान बाइक से सामान लेने गए थे, वापस घर जाते समय करीब 6.30 से 7 बजे के बीच गढ़फुलझर-ओडिशा मार्ग में पांडे किराना दुकान के पास पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने उनके बेटे की बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। घायल बेटे और बहू को बसना के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
