तेज गर्मी में स्काउट गाइड द्वारा राहगीरों को किया शरबत वितरण
जिला संघ महासमुंद द्वारा संचालित प्याऊ घर में शरबत वितरण
महासमुंद। जिला संघ महासमुंद द्वारा दलदली रोड स्थित श्रीराम पाठशाला के सामने संचालित प्याऊ घर में शरबत वितरण किया गया। जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट रामकुमार साहू के जन्मदिवस पर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। श्रीराम पाठशाला के गाइड एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा के स्काउट गाइड ने सेवा दी।
इस अवसर पर समाजसेवी ताराचंद चांडक, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चंद्राकर, ब्लाक सचिव लता वैष्णव, पूर्व डीटीसी मधु शर्मा, श्रीराम पाठशाला के उर्मिला मरकाम, यशोदा तिवारी, लक्ष्मी मानिकपुरी, गाइड डिगेश्वरी, बिंदा सांवरा, सुमित्रा सोना, राहुल ठाकुर, आदित्य पवार, इंद्रजीत देवांगन, निहाल चंद्राकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चंद्राकर ने किया।
