हाट बाजार में चलाया जा रहा नशामुक्ति जनजागरुकता अभियान

महासमुंद। जिले में नशामुक्ति के लिए पुलिस द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गांव, हाट बाजार, कॉलेज में नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के तहत सिंघोड़ा थाना के ग्राम छूईपाली, टुहलु चौकी के ग्राम खट्टी एवं ग्राम द्वारतला कला के साप्ताहिक बाजार, सिरपुर चौकी के ग्राम सेनकपाट, बलौदा थाना के ग्राम जलग्रह मेला, भंवरपुर चौकी के साप्ताहिक बाजार, सरायपाली थाना के पातेरपाली एवं सरायपाली बाजार, पटेवा के ग्राम पचरी, सांकरा थाना के ग्राम भटकुंडा बन दुर्गा मंदिर, कोमाखान थाना अंतर्गत बाजार, सांकरा थाना के ग्राम बिजेमाल, बुंदेली चौकी के ग्राम नदी चरोदा, खल्लारी थाना के ग्राम बी के बाहरा के साप्ताहिक बाजार एवं के जी एन एम नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में नशामुक्ति के संबंध में लोगों में जनजागरुकता के लिए प्रचार प्रसार किया गया। पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव, नशे के प्रभाव से बच्चों को बचाने के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्प लाइन नंबर -14446 के बारे में लोगों को बताया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध , महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के विषय में भी जानकारी दी गई।