शिशुपाल पहाड़ी के नीचे मिली थी लाश, एक महीने पहले पति ने दी उंचाई से धक्का
काॅल डिटेल से खुला हत्या का राज़, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
महासमुंद। जिले के सरायपाली ब्लॉक में स्थित शिशुपाल पर्वत के नीचे से एक महीने पहले एक युवती की मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की मौत पहाड़ी से फिसलकर गिर से नहीं बल्कि आए दिन उसके विवाद से तंग आकर उसके पति ने ही उंचाई से धक्का दिया था।
सरायपाली ब्लॉक के बलौदा थाना क्षेत्र में 22 मार्च को अमलीपदर निवासी सुरेश कुम्हार ने पुलिस को बताया कि मैं शिशु पाल पहाड़ी पर पुजारीपाली के अजय बरिहा को देखने गया था, तो वहां एक युवती की लाश देखा। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम और पंचनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। जिसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई थी, और लाश 10-12 दिन पुराना होने के कारण पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी ने युवती की पहचान बानीपाली निवासी खीर बाई मानिकपुरी के रुप में की । पुलिस ने जब सारे बिन्दुओं पर जांच की तो पता चला कि मृत युवती खीर बाई मानिकपुरी की शादी चार साल पहले जलपुर के भोजराज मानिकपुरी के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों पति-पत्नी में अक्सर लडा़ई झगड़ा होता था। जिसके कारण मृतिका अपने पति का घर छोड़कर अपने मायके आ गयी थी और सरायपाली में किराये के मकान में रहकर कुछ काम किया करती थी। 6 मार्च को मृतिका काम पर जाने से पहले अपने परिवार को बताया कि काम के बाद अपने पति भोज राज से मिलने जाएगी और वो मेरे साथ रहने को तैयार कह कर चली गई। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की काल डिटेल और लोकेशन निकाला तो आखिरी दोनों का आपसी काॅल निकला और लोकेशन शिशुपाल पर्वत दिखाया। उसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या के सारे उगल दिया। आरोपी भोज राज ने पुलिस को बताया कि मृतिका और उसके बीच आए दिन विवाद होता था। जिससे तंग आकर एक दिन निश्चय किया कि उसे रास्ते हटाना होगा। आरोपी ने प्लानिंग के तहत मृतिका को घूमने के बहाने शिशुपाल पहाड़ी पर ले गया। इधर उधर की बातें करने लगा और मौका पाकर उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया जिससे मृतिका खीर बाई की मौके पर ही मौत हो गयी । हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति भोज राज मानिकपुरी को बी एन एस की धारा 238 , 103 के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
