आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी
10 दिवस के भीतर कर सकते है दावा आपत्ति
दंतेवाड़ा, 22 अप्रैल 2025। कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल जारी विज्ञप्ति अनुसार 24 मार्च 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का निर्धारित मापदण्ड अनुसार पैनल तैयार किया जा चुका है जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण भी किया जा चुका है।
अतः पैनल सूची परियोजना कार्यालय करन्दुल एवं जनपद पंचायत कुआकोंडा तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने संबंधी सुधार हेतु अभ्यार्थियों से दावा आपत्ति प्रकाशन दिनांक के 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। ताकि वरीयता के आधार पर नियुक्ति कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा सके। समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विचार नहीं की जावेगी।
