आंगनबाड़ी सहायिका, आवेदन 6 तक
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर से प्राप्त जानकारी अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर आंगनवाड़ी सहायिका की रिक्त पद की पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र कोरकोटी केशकुटपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। इस हेतु संबंधित क्षेत्र से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 22 अप्रैल से 6 मई 2025 तक कार्यालयीन समय 10 बजे से संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में सीधे अथवा डाक द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर में सम्पर्क कर सकते है।
