अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन , विभाग ने किया दो वाहन जब्त
महासमुंद, । खनिज विभाग ने सोमवार को ग्राम पंचायत खमतराई, महानदी क्षेत्र में दो वाहनों को रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए पकड़ा। जानकारी के मुताबिक टीम ने एक हाईवा को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा । वहीं एक चैन माउंटेन मशीन को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जब्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाने में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है । संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।
