करंट की चपेट में आए चीता और वन भैंसा की मौत
शिकारियों की तलाश में जुटे हैं वन विभाग
महासमुंद। नेशनल हाईवे 353 के पास खल्लारी मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में एक चीता और बायसन (वन भैंसा) करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बागबाहरा वन परिक्षेत्र की घटना है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात शिकारियों ने हाईटेंशन बिजली के खंभे से करीब 400 मीटर लंबा तार बिछाया था। यह घटना बीती रात की है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पंकज राजपूत वन मंडल अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग ने डॉक्टर की टीम को बुलाया कर दोनों वन्य प्राणियों का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग शिकारियों की तलाश में जुटे हैं।
