प्रयास विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा 20 को
दंतेवाड़ा, 07 अप्रैल 2025। आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत् प्रतिभावान विद्यार्थियों को वर्ष 2025-26 में प्रयास विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इसके अनुसार परीक्षा तिथि 20 तारीख को निर्धारित है। जिसमें परीक्षार्थी प्रातः 9 बजे उपस्थित होगें। प्रातः 9:30 बजे परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट भराये जाएगें। साथ ही परीक्षा के लिए समय 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियत किया गया है।
