आईटीआई में पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 12 तक कर सकेंगे आवेदन

दंतेवाड़ा, 07 अप्रैल 2025। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम से प्राप्त जानकारी अनुसार पीएम इंटर्नशिप स्कीम में पंजीयन के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम में 12 तारीख तक रजिस्ट्रेशन मेला का आयोजन किया जा रहा हैं अतः आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक जिसकी उम्र 21 से 24 वर्ष हो उपरोक्त अवधी में संस्था में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए https://pminternship.mca.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता हैं।