चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद 7 अप्रैल 2025। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर एक मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरकंडा की मृतिका तानी ठाकुर के पिता श्री भानुप्रताप ठाकुर के लिए 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।