चाकू लहराते युवक पकड़ाया

महासमुंद। लोगों को चाकू लहराकर डराने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पिटियाझर नाला के पास एक व्यक्ति चाकू लहराते हुए आने-जाने वालों को आतंकित कर रहा था। सूचना पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता मुड़मार वार्ड 08 सामाजिक भवन के पास थाना व जिला महासमुंद निवासी रामसागर ध्रुव (31) बताया। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।