छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते साल नवंबर में हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया 9 नवंबर 2024 को अपने पिता के साथ गांव की नर्सरी में लकड़ी बीनने गई थी। नर्सरी अंदर लकड़ी बीन रही थी उसी समय ग्राम हबेकांटा का त्रिलोचन भोई स्कूटी से आया और प्रार्थिया से छेड़खानी करने लगा। चिल्लाने पर प्रार्थिया के पिता बीच बचाव किया तो आरोपी मारपीट करने लगा और गाड़ी की चाबी को पेट में घुसाने का प्रयास किया जिससे उनके पेट में चोटें आई। मामले में प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ धारा 74, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।