बाइक की टक्कर से एक मृत

महासुंद। बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि जगदीश साहू 17 मार्च को लगभग 6.40 बजे बाइक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीपी 3242 से ग्राम ललितपुर टुकड़ा से अपने गांव बिछिया जा रहा था। क्रशर के आगे मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक टीवीएस स्टार क्रमांक सीजी 06 सी 0414 के चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे जगदीश बाइक से गिर गया और उसे चोटें आई। उन्हे डायल112 वाहन से सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने पर उनकी मौत हो जाना बताया । मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।