कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
महासमुंद। कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों को चोट आई है। कोतवाली पुलिस को पुरूषोत्तम नाथ योगी ने बताया कि वह बाउंड्री वॉल बनाने का काम ग्राम मोंगरा में करता है। 2 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे वह और उनका भाई शेषनाथ योगी नांदगांव से बाइक सोल्ड आरएस पल्सर बजाज से मोंगरा काम करने के लिए जाने निकले थे। करीब 8 बजे संगीता पेट्रोल पंप के सामने लभराखुर्द पहुंचने पर पीछे से सफेद रंग की कार क्र. सीजी 04 एचए 3375 के चालक ने साइड से ठोकर मार दिया, जिससे वे गिर गए। उन्हे मामूली खरोंच आयी और उनके भाई शेषनाथ योगी के बांये पैर में चोट आई है। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
