पंच से मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। सांकरा पुलिस ने एक पंच के साथ मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को भतकुंदा निवासी जगत कुमार चौहान ने बताया कि वह गांव के वार्ड 10 का पंच है। एक अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव की राजकुमारी बंजारा ने फोन कर कहा कि वह बनदुर्गा मंदिर के पास दुकान खोलना चाहती हूं। जिसे लेकर बैठक रखी हूं जिसमें आना है। बैठक में दुकान खोलने के संबध में बातचीत हो रही थी तभी गांव का परमानंद पटेल बनदुर्गा मंदिर से निकलकर उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।