हाइवा की टक्कर से तीन घायल, पखवाड़ेभर बाद रिपोर्ट
महासमुंद। हाईवा की टक्कर से बीते माह पिकअप सवार से तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले की रिपोर्ट पटेवा थाने में कराई गई है। पुलिस को बोड़ेगांव थाना नंदनी नगर जिला दुर्ग निवासी मगराज जैन ने बताया कि 16 मार्च को पिकअप क्रमांक सीजी 07 बीयू 2703 से वह व अपने पुत्र अंकित जैन, लड़की सिमरन जैन, कुसुम कश्यप के साथ चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एनएच 53 पर ग्राम टुरीडीह तालाब के पास पिकअप को सड़क किनारे संकेतक देकर खड़ी किया था, तभी पीछे से हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 13 बीडी 5224 के चालक ने पिकअप को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे अंकित जैन, सिमरन जैन, कुसुम कश्यप को चोटें आई। अंकित जैन का इलाज सर्व ट्रामा हॉस्पिटल रायपुर में, सिमरन जैन का इलाज रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर में हुआ और कुसुम कश्यप का इलाज चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल भिलाई में चल रहा है। रिपोर्ट पर पटेवा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
