मेड़ बना रहे किसान से मारपीट
महासमुंद। ग्राम घाटकछार में अपने खेत में मेड़ बना रहे व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। सिंघोड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को घाटकछार निवासी गोपाल कुमार ने बताया कि वह 1 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे अपने खेत में मेड़ बना रहा था, उसी समय गांव के धनपति बगर्ती एवं खदालो बगर्ती आए और हमारे खेत में मेड़ क्यों बना रहे हो कहकर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
