पति-पत्नी के साथ मारपीट

महासमुंद। ग्राम अंतरझोला में पति-पत्नी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। पुलिस को जानकी सिदार ने बताया कि वह ग्राम अंतरझोला अपने मायके में पति एवं बच्चों के साथ रहती है। 22 मार्च को सपरिवार घर में बैठे थे। रात करीब 9 बजे गांव का पारेश्वर सिदार उनके घर के सामने आया और नशे में गाली गलौज करने लगा, उन्हें पिताजी कुलमणी सिदार ने समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ वाद विवाद करने लगा, जिस पर वह (प्रार्थिया) और उनके पति मोहन सिदार समझाने लगे, लेकिन पारेश्वर सिदार दोनों से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।