चलती ट्रेन के आगे पटरी पर कूद गया युवक, मौत

महासमुंद। बेलसोंडा स्थित रेलवे फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से परेशान था। परिजनों से भी कुछ नहीं बताया था। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि नागेश्वर चंद्राकर (35) खरोरा का रहने वाला था। जो जेसीबी चलाता था। बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे घर से चाय पीने के बाद निकला था। बेलसोंडा स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की पटरी में लेट गया। सामने से आ रही ट्रेन युवक के सिर से गुजर गई। इससे युवक शरीर का हिस्सा दो भागों में बंट गया। सिर पटरी के पास जा गिरी। वहीं पैर का हिस्सा दूसरी ओर छिटक गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक के धड़ को देखकर इसकी सूचना महासमुंद थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल युवक की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।