तीन माह में 286 गुम इंसानों की तलाश
महासमुंद। जिले में गुम हुए बालक, बालिका, महिला, पुरुषों की दस्तयाबी के लिए महासमुंद पुलिस ने 1 जनवरी से 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया, सभी थाना क्षेत्रों से अलग-अलग टीम का गठन किया गया था। जिनके द्वारा राज्य के अंदर और दीगर राज्य ओड़िशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर से 58 बालिका, 2 बालक, 174 महिला, 52 पुरुष, कुल 286 गुम इंसान की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। इस पूरे अभियान में वरिष्ठ आरक्षकों का विशेष योगदान रहा। युक्क युवतियों के परिजनों ने कहा कि पुलिस की मदद से हमसे बिछड़े मिले। बच्चों को ढूंढ़कर परेशान हो चुके थे। रिश्तेदारों के यहां भी पतासाजी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था। कुछ परिजनों ने कहा कि हम तो पूरी तरह से उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस की इस पहल से हमारे घर में फिर से खुशियां लौट आई। कुछ को जहां बिछड़े पिता मिले तो कई लोगों को उनके बेटे के मिलने से जीवन जीने का सहारा मिल गया। इससे परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए। लोगों ने पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
