गाली देने से मना करने पर मारपीट
महासमुंद। गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। पिथौरा पुलिस को दुरूगपाली के लेखराम ध्रुव ने बताया कि 30 मार्च की शाम वह गांव में टहल रहा था। शाम करीब 4 बजे ग्राम दुरूगपाली निवासी उत्तम गिरी गोस्वामी (33) एवं फर्ज गिरी गोस्वामी (45) अपने घर के सामने शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे, मना करने पर जान की धमकी देते हुए दोनों भाई ने एक राय होकर मारपीट की, जिससे चोटें आई। मामले में रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
