खेलकूद प्रतियोगिता में पुलिस जवानों ने लिया हिस्सा
महासमुंद। पुलिस विभाग रायपुर रेंज के अंतर्गत अंतरजिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी में पुलिस लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जिला महासमुंद से विभिन्न खेल में जवानों ने भाग लिया। सचिन गोमस्था के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि प्रमुख खेल हुए।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में गिरधारी लाल भास्कर, प्रीतम विश्वकर्मा, अनिल नायक, रघुनंदन हरवंश, छत्रपाल, नरेंद्र निर्मलकर, गोविंद ध्रुव शामिल हुए। वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें टीआई सचिन गुमास्ता, प्र.आर. ललित पटेल, आर. रघुनंदन, प्रवीण, होतेंद्र जगत, छत्रपाल सिन्हा, नरेंद्र निर्मलकर, अनिल चौहान, माधव बरिहा, शाखाराम ने भाग लिया। हैंडबॉल में आरक्षक अनिल नायक, प्रीतम विश्वकर्मा, गिरधारी भास्कर, होतेंद्र जगत, सौरभ साहू, नरेंद्र निर्मलकर, माधव बरिहा ने भाग लिए। बास्केटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें आरक्षक प्रीतम विश्वकर्मा, गिरधारी भास्कर, अनिल नायक, नरेंद्र निर्मलकर, अनिल चौहान, हेमचंद पटेल, रघुनंदन ने भाग लिया।
