स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दाखिले के लिए आवेदन पांच मई तक
दंतेवाड़ा, 02 अप्रैल 2025। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर (पातररास) में 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 11वीं (विज्ञान) एवं 11 वीं (कला) के उपलब्ध सीटों हेतु प्रवेश फॉर्म 10 से 5 मई तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरा जा सकता है। विद्यालय में प्रवेश की इच्छुक जिले में अध्ययनरत छात्राएं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र संस्था से निःशुल्क प्राप्त कर 5 मई तक भर कर जमा कर सकते हैं।
