चालक से मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। मारपीट के मामले में कोमाखान पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को खैरटखुर्द निवासी कुलेश्वर साहू ने बताया कि वह अपने दादा बाबूलाल के साथ रहता है और ड्राइवरी करता है। 28 मार्च को तिजउ राम साहू के घर खाना खाने गया था। वहां पर संजय साहू के पिता पूरन साहू के साथ खाने को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर 29 मार्च की रात करीब 10 बजे पूरन साहू का बेटा संजय साहू अपने साथियों के साथ बाइक में उसके घर के सामने आया और कॉल कर पिकअप वाहन लेकर रायपुर जाने के लिए बुलाया और कहा कि मैंने तुम्हारे मालिक से बात कर ली है। मना किया तो संजय ने गाली गलौच कर अपने साथियों के साथ मारपीट की । मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
