मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में मां और बेटे ने एक व्यक्ति से मारपीट कर दी। ग्राम जोबा के राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की सुबह 8.30 बजे उसने अपने घर के सामने रखे पत्थर को हटाने के लिए गांव के दद्दू ध्रुवंशी से कहा, लेकिन दद्दू ध्रुवंशी एवं उसकी मां तारणी ने पत्थर नहीं हटाएंगे कहकर गाली देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।