नवकिरण में प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी शुरू
महासमुंद। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय महासमुंद का संचालन युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किया जा रहा है। नवकिरण अकादमी के जिला समन्वयक व शासकीय जिला ग्रंथालय डी.बसंत साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित हुए हैं। जिसमें नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय के 13 अभ्यर्थियों प्रमिला माण्डले, पिताम्बर डड़सेना, पुष्पा बैरागी, सुनील कुमार बंजारे, ब्रिजेश बारिक, शेष नारायण शुक्ला, विपिन तिवारी, कोमल राठी, पूजा महानंद, पोखेन्द्र दीवान, युगल ध्रुव, भारती माण्डले, टेकेंद्र साहू का चयन हुआ है।
