87 बकायादारों की बिजली कटी

महासमुंद। लंबे समय से बिजली बिल बकायदारों की अनदेखी करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन काटी जा रही है। कार्यपालन यंत्री पीआर वर्मा ने बताया कि टीम गठित कर महासमुंद संभाग के अंतर्गत राजस्व वसूली हेतु महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्र में 18 मार्च को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया। महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्र के बकाया राशि 3540987 रूपए वाले 87 उपभोक्ताओं मंगती बाई धोबी, सेवाराम सेन खरोरा, स्वाति टाईल्स, उइके टाईल्स, गिरजा यादव, कोमल चंद साहू बम्हनी, नारद कुर्रे, बहुर सिंह सिन्हा, संतोष सिन्हा, सखाराम सिन्हा, मन्नू लाल भलेसर एवं अन्य का लाइन विच्छेदन किया गया। विच्छेदन उपरांत 18 उपभोक्ताओं ने 384190 रूपए भुगतान किया। वसूली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। श्री वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि अनाधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।