राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुखदेव ने दौड़ में जीता स्वर्ण

महासमुंद 20 फरवरी 2025। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई। जिसमें जिले के फॉर्चून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल कर्मापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा के 3 खिलाड़ी टी11 कैटेगरी बालक वर्ग में लक्की यादव, सुकदेव केंवट एवं निखिल यादव शामिल हैं। गाइड रनर संजय पैकरा, छत्तीसगढ़ दल के टीम मैनेजर के रूप में अध्यक्ष जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद निरंजन साहू शामिल हैं। निरंजन साहू ने बताया कि जिले के दिव्यांग खिलाड़ी सुखदेव केंवट ने मंगलवार को 1500 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। 400 मीटर दौड़ में सुकदेव ने रजत पदक जीता एवं कुल 2 पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया।