क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से
महासमुंद 20 फरवरी 2025। नांदगांव में नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 25 से 2 मार्च तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मनीष जांगड़े ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 11111, द्वितीय 7777 एवं तृतीय 4444 रुपए सहित ट्राफी, मेडल और शील्ड दिया जाएगा। आयोजक समिति ने ज्यादा से ज्यादा टीम आने की अपील की है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 501 रुपये रखा गया है।
