श्री राम नवमीं पर निकली शोभायात्रा में शामिल हुए नपाध्यक्ष

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा में शुक्रवार को श्रीराम नवमीं के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा कर क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम आदर्शों और मर्यादा का प्रतीक है। शोभायात्रा में विभिन्न झाकियों ने श्रद्धालुओं को बर्बस ही आकर्षित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा बेलसोडा जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।