परिजनों से मारपीट, अपराध दर्ज
महासमुंद। ग्राम रामाडबरी में एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट के मामले में पटेवा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को गांव के दूजराम बंजारे ने बताया कि 5 फरवरी की रात 9 बजे पीपल चौक रामाडबरी के पास आवाज आ रही थी, तब वह, उसके पिता लालाराम बंजारे तथा भाभी बुधवंतीन बंजारे पहुंचे तो बड़े भाई कौशल बंजारे के साथ जनक बांधे, पूरन बांधे, केंते बांधे, बुई बांधे, जनक बांधे मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने पर उनके व परिजनों से भी गाली गलौज कर मारपीट की गई। पटेवा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया ह
