नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद। जीएनएम नर्सिंग कॉलेज में अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों एवं साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राचार्य व शिक्षकों को डीएसपी सारिका वैध सउनि साइमा अम्बेलकर, तरुणा मदनकार व अन्नू भोई ने अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध तथा गुड टच और बेड टच के बारे में बताया।
पुलिस टीम ने अभिव्यक्ति ऐप व साइबर अपराध की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा आपातकालीन स्थिति में 112 डॉयल कर त्वरित सहायता की जा सकती है। इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में जीएनएम नर्सिंग कॉलेज महासमुंद के लगभग 50 छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिका व पुलिस की टीम उपस्थित रह

इन्हें भी पढ़े