दो अलग-अलग हादसे में तीन की मौत

महासमुंद। शादी का निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। सरायपाली पुलिस ने बताया कि सुरंगीपाली थाना बसना निवासी सत कुमार नाग (45 )1फरवरी को 10 बजे शिव कुमार निषाद और सुनील निषाद के साथ बाइक क्रमांक सीजी- 12 ए 4440 सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे थे। बाइक शिव कुमार निषाद चला रहा था। करीब 11. 45 बजे नेशनल हाईवे 53 पर चंद्रा निवास के सामने सरायपाली के पास सामने जा रही बिना नंबर ट्रैक्टर आयचर के चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक ट्रैक्टर के पीछे टकरा गई, जिससे शिव कुमार निषाद एवं सतकुमार नाग की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सुनील निषाद को चोटें आई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पेड़ से टकराकर बाइक चालक मृत खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम चरौदा – खुटेरी वन मार्ग में पेड़ से टकरा जाने से एक बाइक चालक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि चरौदा निवासी राजेंद्र कुमार बिना नंबर की प्लेटिना बाइक से अमलोर से मड़ई मेला देखकर 31 जनवरी-1फरवरी की रात लौट रहा था। पेड़ से टकरा जाने से उनकी मौत हो गई। खल्लारी पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.